सीएम आवास पर होली उत्सव से मनाई मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

देहरादून।  देहरादून आवास पर होली उत्सव से मनाई मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाईहोली के पावन पर्व के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्सव का माहौल रहा। उन्हें रंगों के पर्व पर होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री बधाई देते होली वसंत ऋतु के आगमन और खुशियों का प्रतीक है। प्रदेशवासियों से अपील की कि इस बार पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ‘रंगरहित’ और ‘फूलों की होली’ मनाएँ। उन्होंने सभी के लिए हर्ष और उल्लासपूर्ण होली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मुख्यमंत्री के साथ अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दीं। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता (UCC), कड़ा नकल-विरोधी कानून और धर्मांतरण-विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक कदम उठाकर देश में मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और चारधाम परियोजना जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही कुंभ 2027 की तैयारियाँ भी सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कामना की कि धामी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *