हरिद्वार /भगवानपुर / भगवानपुर कोतवाली में मोटरसाइकिल गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया लंबे समय मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना की शिकायत भगवानपुर थाने में आ रही थी जिसको लेकर एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश से चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीमों को कड़े निर्देश दिए थे। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके साथ ही पिछले 5 वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का भौतिक सत्यापन कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के थानों व जेलों से भी आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला, जिसके बाद इस शातिर गिरोह का सुराग मिला।
बीते बृहस्पतिवार को पुलिस टीम खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूला कि वे वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं।
पुलिस ने उनके पास से ग्राम करौंदी निवासी मतलूब की चोरी हुई बाइक और सिकंदरपुर भैंसवाल निवासी अहसान की चोरी हुई बरामद की। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भगवानपुर और आसपास के इलाकों से चोरी की गई 10 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। बरामद वाहनों में पिरान कलियर क्षेत्र से चोरी हुई बाइक और हिमाचल प्रदेश के बद्दी से चोरी हुई बुलेट भी शामिल है।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शातिर अपराधी हैं।
कुलदीप सैनी (निवासी अम्बेहटी थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर,
कुलदीप कुमार निवासी दादनौर, थाना नकुड़, सहारनपुर
मुनव्वर निवासी कुण्डाकला, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर,
गिरफ्तार आरोपियों में से कुलदीप सैनी एक बेहद शातिर और हिस्ट्रीशीटर किस्म का अपराधी है। उस पर उत्तराखंड के झबरेड़ा, हरिद्वार और यूपी के नकुड़ व गंगोह थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी कुलदीप कुमार पर भी झबरेड़ा थाने में पूर्व से 2 मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी मुनव्वर के आपराधिक इतिहास का पता लगाने के लिए पुलिस उसकी कुंडली खंगाल रही है।
एसएसपी का कड़ा संदेश: हरिद्वार में अपराध किया तो खैर नहीं
इस बड़ी कामयाबी पर एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद में अपराध कर बच निकलना अब नामुमकिन है। पुलिस की सतर्कता और तकनीक (CCTV) के तालमेल से अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। पुलिस टीम अब बरामद अन्य वाहनों के मालिकों का पता लगाने में जुटी है।
भगवानपुर पुलिस ने 12 मोटरसाइकिल बरामद की