बंगाल में फिर खिलेगा ‘घास-फूल’, 226 पार जाएगी TMC; एग्जिट पोल्स को बताया ‘बीजेपी का खेल’

बंगाल में फिर खिलेगा ‘घास-फूल’, 226 पार जाएगी TMC; एग्जिट पोल्स को बताया ‘बीजेपी का खेल’

​कोलकाता/नई दिल्ली/ पश्चिम बंगाल में चुनावी शोर थमने के बाद अब नतीजों का इंतजार है, लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जीत को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए ममता बनर्जी ने विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर दी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ने एक बार फिर ‘मां, माटी, मानुष’ पर भरोसा जताया है और तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य में 226 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल्स, जिनमें बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर दिखाई जा रही है, उन पर ममता बनर्जी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं और भाजपा के इशारे पर तैयार किए गए हैं। ममता ने तंज कसते हुए कहा, “अगर एग्जिट पोल के सही आंकड़े जारी कर दिए जाते, तो आज शेयर बाजार धराशायी हो जाता।” ​मुख्यमंत्री ने चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा टीएमसी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने घोषणा की है कि गृह मंत्री की भाषा और उनके बयानों को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रख दिया है। ​ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपील की है कि ​मतगणना के दिन तक EVM मशीनों की कड़ी निगरानी की जाए। टीएमसी एजेंट मतगणना केंद्रों को तब तक न छोड़ें जब तक कि अंतिम वोट की गिनती और जीत का प्रमाण पत्र न मिल जाए। ​मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी पर्यवेक्षक और केंद्रीय सुरक्षा बल भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे और मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। ममता बनर्जी के इस आक्रामक रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि मतगणना से पहले बंगाल की सियासत में अभी और उबाल आने वाला है। अब सबकी नजरें नतीजों के दिन पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *