भगवानपुर नगर पंचायत में लगे वाटर कूलर बने शोपीस, रखरखाव के अभाव में जनता प्यासे

भगवानपुर नगर पंचायत में लगे वाटर कूलर बने शोपीस, रखरखाव के अभाव में जनता प्यासे

भगवानपुर। नगर पंचायत क्षेत्र और ब्लॉक कार्यालय परिसर में सार्वजनिक सुविधा के लिए वाटर कूलर और आरओ मशीनें लगाई गई थीं ताकि गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम जनता को ठंडा व शुद्ध पानी मिल सके। लेकिन प्रशासन की लापरवाही और रखरखाव की कमी के चलते यह वाटर कूलर अब बंद पड़े हैं।ब्लॉक कार्यालय भगवानपुर में लगाया गया वाटर कूलर लंबे समय से ठप है। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर स्थापित वाटर कूलर भी कुछ समय तक चलने के बाद खराब हो गए और फिर कभी ठीक नहीं किए गए। परिणामस्वरूप जिन सुविधाओं से जनता को राहत मिलनी थी, वे अब शोपीस बनकर रह गई हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की योजनाओं के तहत लगाए जाने वाले ऐसे उपकरणों पर सिर्फ पैसा खर्च होता है, लेकिन रखरखाव पर ध्यान न देने के कारण यह जल्दी खराब हो जाते हैं। इन वाटर कूलरों की समय-समय पर मरम्मत और सफाई न होने से न केवल मशीनें बंद पड़ी हैं, बल्कि कई जगह आरओ टंकी गंदगी से भर चुकी है।राहगीरों ने बताया कि तेज धूप और उमस भरे मौसम में सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध व ठंडे पानी की सुविधा न मिलना बड़ी समस्या है। कई बार लोग शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जनता ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि वाटर कूलरों की नियमित सर्विसिंग करवाई जाए और बंद पड़ी मशीनों को तत्काल चालू किया जाए, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *