- खेड़ी शिकोहपुर में पुलिस चौपाल, नशामुक्त देवभूमि के लिए ग्रामीणों ने दिया सहयोग का आश्वासन

भगवानपुर।
“ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा शनिवार को गांव खेड़ी शिकोहपुर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर क्राइम की रोकथाम और ड्रग्स से होने वाले सामाजिक व पारिवारिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और अपने परिवार व गांव को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।चौपाल में मौजूद पुलिस टीम ने गांव के उन व्यक्तियों की काउंसलिंग भी की, जो नशे की चपेट में हैं। इस दौरान ग्रामीणों से खुलकर बातचीत कर समाधान ढूंढने की दिशा में प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने का भरोसा दिलाया।