हरिद्वार में कराटे का महाकुंभ: 13 फरवरी से रोशनाबाद में मचेगी धूम, अण्डर-17 प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

हरिद्वारे । खेल  प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। हरिद्वार में कराटे की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक भव्य मंच सजने जा रहा है। खेल विभाग उत्तराखंड के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा दो दिवसीय कराटे (काता एवं कुमिते) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
योगस्थली खेल परिसर में होगा मुकाबला
जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 13 और 14 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का स्थान योगस्थली खेल परिसर स्थित मल्टीपरपज हॉल, रोशनाबाद (हरिद्वार) तय किया गया है। मुकाबलों की शुरुआत प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से होगी।
इन आयु वर्गों में होगी टक्कर
यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होगी, जिससे युवा प्रतिभाओं को अपनी उम्र के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का पूरा मौका मिलेगा। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
* अण्डर-10
* अण्डर-10-11
* अण्डर-12-13
* अण्डर-14-15
* अण्डर-16-17 (बालक एवं बालिका वर्ग)
दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं
क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। साथ ही, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने होंगे। दस्तावेजों के अभाव में किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उद्देश्य और पुरस्कार
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनपद में कराटे खेल को बढ़ावा देना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *