यहां अभियान तो कागज़ों पर चला, लेकिन हकीकत में नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी साफ दिखाई दी। अधिकारियों ने इस ओर अनदेखी की, जिससे अभियान का वास्तविक असर जनता तक नहीं पहुंच सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्वच्छता अभियान केवल दिखावे तक सीमित रहेगा, तो जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। नगर पंचायत प्रशासन को तुरंत इस पर ध्यान देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।