बी ड़ी इंटर कॉलेज की 9 बीघा जमीन फर्जी तरीके से बेची गई

भगवानपुर। नगर के बी.डी. इंटर कॉलेज की बेशकीमती भूमि को खुर्द-बुर्द करने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि भू-माफियाओं और कुछ रसूखदार राजनीतिक लोगों ने सांठगांठ कर संस्थान की करोड़ों रुपये की 10 बीघा जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, चूड़ियाला निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र के कुछ सफेदपोश नेताओं के साथ मिलकर बी.डी. इंटर कॉलेज संस्थान के नाम पर एक फर्जी समिति का गठन किया। इसके बाद, कागजों में हेरफेर कर कॉलेज की 10 बीघा जमीन को औने-पौने दामों पर बेच दिया गया। बताया जा रहा है कि इस जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) भी चोरी-छिपे कर दिया गया है। इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब धीरज कुमार और विकास कुमार ने दस्तावेजों के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज की कुल 200 बीघा जमीन पर भगवानपुर के कई बड़े राजनेताओं की लंबे समय से टेढ़ी नजर है और वे इसे हड़पने या बेचने की बड़ी साजिश रच रहे हैं। भू-माफियाओं और उनके पीछे खड़े राजनीतिक संरक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *