दिनांक 30 जनवरी 2026 को खूब्बनपुर मंडल के गांव हसनपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

  1. दिनांक 30 जनवरी 2026 को खूब्बनपुर मंडल के गांव हसनपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो हिंदू परिवारों द्वारा प्रतिभा किया गया जिसमें मातृशक्ति बच्चे और युवाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान किसलय जी प्रांत धर्म जागरण प्रमुख महन्त उमादास कल्याणी जी,वक्ताओं द्वारा हिंदू समाज को धर्म जाति से ऊपर उठकर देशहित में विचार करने व परिवार में सद्भाव आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया गया।और पांच परिवर्तन के विषय को भी वक्ताओं द्वारा उठाया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी को बढ़ावा देने हेतु जैसे विषयों पर मंथन किया गया।नागरिक को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए सड़क सुरक्षा के नियमों पालन हमें अपना कर्तव्य समझकर करना चाहिए।जल पर प्रत्येक नागरिक का समान अधिकार है उसको व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए।और अपने पारिवारिक और सामाजिक संबंध में मधुरता लाने की आवश्यकता है हम सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं।कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भी प्रतिभा किया गया जिसमें सतवीर जी बृजभूषण जी पंकज जी धर्मवीर जी और अनेको सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *