भगवानपुर में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने साधु के समर्थन में मंदिर में मौन व्रत रखा है

भगवानपुर में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने साधु के समर्थन में मंदिर में मौन व्रत रखा है

आज कांग्रेस कमेटी की भगवानपुर विधायक ममता राकेश व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि सभी कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान के विरोध में शनिवार व रविवार को घर के पास स्थित मंदिर में दो घंटे का मौन व्रत रखा है ममता राकेश विधायक ने बताया की।प्रयागराज में माघ मेला प्रशासन ने मौनी अमावस्या के अवसर पर 18 जनवरी को साधु को संगम में स्नान करने से रोक दिया था और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। तब से अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज में गंगा किनारे अपने शिविर के सामने धरने पर बैठे हैं। साधुओं को पवित्र स्नान करने से रोक दिया गया था। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी जी से उत्तर प्रदेश सरकार साधु होने का प्रमाण मांग रही है यह सनातन धर्म के लिए अपमान की बात है अब तो साधु होने का भी प्रमाण देना पड़ेगा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और हिंदू समाज साधु संतों के साथ खड़े हैं उत्तर प्रदेश सरकार को माफी मांगनी चाहिए मौन व्रत में धरने पर उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ता अभिषेक राकेश रूप चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष निशु प्रधान सुशील प्रधान मांगेराम चंद्रपाल किरतपाल सभासद गुलाब सैनी नरेश सैनी मदन मास्टर अनिकेत उदित त्यागी बृजपाल प्रधान आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *