भगवानपुर : हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भगवानपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया है। यह कार्रवाई एचआरडीए के संयुक्त सचिव के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को अमल में लाई गई।संयुक्त सचिव के आदेश पर कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर टोल प्लाजा के पास हर्ष और मीनाक्षी नामक व्यक्तियों द्वारा एक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। विभागीय जांच में पाया गया कि यह निर्माण स्वीकृत नक्शे के मानकों के विरुद्ध किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त सचिव ने 19 जनवरी को उक्त अनधिकृत निर्माण को सील करने के आदेश जारी किए थे। प्रशासनिक टीम ने बुधवार को नायब तहसीलदार जय कृत सिंह रावत के नेतृत्व में एचआरडीए की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तारबाड़, कपड़े और लाख की मदद से निर्माणाधीन बिल्डिंग के चिन्हित हिस्से को सीलबंद कर दिया। इस दौरान टीम में तकनीकी सुपरवाइजर नीरज भट्ट, सेक्टर सुपरवाइजर संजय और अवर अभियंता प्रभात सिंह सहित अन्यअधिकारीशामिल रहे अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि भवन स्वामी ने सील के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की या उसे क्षति पहुंचाई, तो इसे सरकारी कार्य में बाधा माना जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध और अनधिकृत निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
नक्शे के विरुद्ध बन रही बिल्डिंग को HRDA ने किया सीज