भगवानपुर क्रॉसिंग NHAI सर्विस लाइन बनी हादसों का कारण

भगवानपुर। भगवानपुर क्रॉसिंग नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की सर्विस लाइन पर गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे मोटरसाइकिल और रिक्शा समेत छोटे वाहन आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गड्ढों की वजह से कई बार वाहन पलट चुके हैं और चालक व सवारियों को गंभीर चोटें भी आई हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।दुकानदारों का कहना है कि गड्ढों की वजह से ग्राहक भी आने से कतराते हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि NHAI जल्द से जल्द सर्विस लाइन की मरम्मत करवाए, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके और लोगों को राहत मिल सके   

निवासी मेहरबान का कहना है, “हर दिन डर लगता है कि कहीं गड्ढे में फंसकर हमारी बाइक न पलट जाए। कई बार यहां हादसे होते देख चुका हूँ।”       इसी तरह पास में दुकान चलाने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया, “गड्ढों की वजह से ग्राहक आने से बचते हैं। इससे हमारी दुकानदारी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।” स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने NHAI से जल्द से जल्द सर्विस लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *