स्वास्थ्य शिविर भगवानपुर क्षेत्र में अधिक गृह प्रसव घर पर डिलीवरी बिना पंजीकरण के जच्चा बच्चा केंद्र वाले इलाकों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्यवाही
सिरचन्दी में विधायक ममता राकेश ने किया शिविर का उद्घाटन; गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर रहा जोर
भगवानपुर (हरिद्वार)। क्षेत्र में अधिक गृह प्रसव (घर पर डिलीवरी) बिना पंजीकरण के जच्चा बच्चा केंद्र वाले इलाकों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और उपचार की मुहिम तेज कर दी है। शुक्रवार को विकासखंड भगवानपुर के सिरचन्दी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
**विशेषज्ञों ने दी सेवाएं, जांच के साथ मिली मुफ्त दवाएं**
शिविर में सामान्य रोगों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भगवानपुर की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में कुल **375 मरीजों** का पंजीकरण हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को संस्थागत प्रसव के फायदों के बारे में जागरूक किया, ताकि माता और शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
**इन बीमारियों की हुई जांच:**
* **एएनसी (ANC):** 81 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श और आयरन-कैल्शियम की दवाएं दी
* **दंत चिकित्सा:** 47 मरीजों के दांतों की जांच कर उपचार बताया गया।
* **अन्य सेवाएं:** शिविर में आँखों की जांच, बाल रोग, आयुष, एक्स-रे और आरकेएसके (RKSK) जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गईं।
**शिविर में ये रहे मौजूद** अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुँवर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कोमल, CHC अधीक्षक डॉ. अनुज सिसोदिया, प्रधान अरविंद कुमार, निम्मी राणा, संजीव कुमार और प्रधानाध्यापक सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
हरिद्वार : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने परामर्शदात्री समिति की बैठक में दी तैयारियों की जानकारी; हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों को शामिल कर बनाई […]