शेष समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को किया गया प्रेषित। हरिद्वार 17 मार्च, 2026 को जनपदवाशियो की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 20 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 9 समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, गैस, आदि से सम्बन्धित समस्यायें दर्ज करायी गयी। तहसील दिवस में ग्राम प्रधान दरियापुर दयालपुर ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि दरियापुर दयालपुर स्थिल रोडो वाले तालाब का पानी पूरे गांव में एकत्र होता है जिसके लिए उन्होंने जल निकासी निकासी के उचित प्रबन्धन की मांग की, निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर शादाब अहमद ने अपने पुत्र की शादी की व्यवस्था हेतु 12 घरेलु गैस सिलेण्डर दिलाये जाने प्रार्थना पत्र दिया, निवासी बनवाला मजरा दौलतपुर हजरतपुर भीम सिंह ने भूमि खाता संख्या मौजा का पैमाईश करने की मांग की गयी , निवासी तेज्जूपुर रामानन्द ने प्रार्थीगण के नाम की भूमि स्थित मौजा तेज्जूपुर की सजरे के अनुसार पैमाईश कर निशानदेही कराने हेतु आवेदन पत्र दिया, निवासी सरठेडी शाहजाहपुर मेधराज ने अवैध निमार्ण के ध्वस्त करना और गलत नक्से को एचआरडीए द्वारा निरस्त करने की मांग की गयी
, निवासी ग्राम मजाहिदपुर सवीवाला हरेन्द्र ने ग्राम मजाहिदपुर सवीवाला में बरसात में नदी द्वारा कटाव रोकने व बाँध लगाने की मांग की गयी, निवासी ग्राम बहेसालपुर से जमीन की पैमाइस कराने की मांग की गयी। आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपद वासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपदवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायते संबंधित विभागों हस्तान्तरित की जा रही उन शिकायतो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के भीतर शिकायतो का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, तहसीलदार भगवानपुर दयाराम सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण मौजूद रहे।